एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डांस करने पर भिड़े बाराती और घराती, कई चोटिल

Amroha Updated Wed, 16 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गजरौला। क्षेत्र के गांव से मंगलवार को हसनपुर के गांव खैबतपुर बंजारा गई बारात में चढ़त के दौरान लड़की पक्ष के लोगों द्वारा नाचने पर जमकर हंगामा हुआ। लड़की पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के कई युवकों को घेर लिया और जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हयातपुर से सोमवार को एक बारात हसनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गई थी। चढ़त के दौरान बाराती नाच रहे थे। तभी लड़की पक्ष के कुछ लोग वहां आ गए और नाचने लगे। उन्हें नाचने से रोकने पर वे लोग लड़ने लगे। इसकी सूचना लड़की पक्ष के लोगों को मिली। लड़की पक्ष की ओर से कई लड़के बारात में आ गए और उन्होंने बारातियों को घेर कर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में सात-आठ बाराती चोटिल हो गए। एक युवक गौरव गंभीर घायल हो गया। उसे क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। हंगामा बढ़ने पर वर और कन्या पक्ष के लोगों ने झगड़ा कर रहे लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया और विवाह समारोह संपन्न कराया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें