एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हाईवे किनारे खड़ी वैन में घुसा टैंकर, सात घायल

Amroha Updated Sun, 20 Apr 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जोया (ब्यूरो)। फोरलेन हाईवे पर टैंकर ने हाईवे किनारे खड़ी मारुति वैन में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दिल्ली की दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के प्रतापबाग कबीरनगर निवासी नीरज शनिवार को मारुति वैन से परिवार के लालजी, पायल, विनोद, पिंकी, हिमांशू व दो अन्य लोगों को लेकर बरेली जा रहा था। डिडौली क्षेत्र में नीलीखेड़ी गांव समीप यह दुर्घटना सुबह करीब दस बजे हुई। हाईवे किनारे वैन खड़ी कर ड्राईवर लघुशंका कर रहा था। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने मारुति वैन में टक्कर मार दी। हादसे से वैन में सवार सभी लोग घायल हो गए। चीख पुकार मचने पर दौड़े लोगों ने टैंकर चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आननफानन में कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, पुलिस ने देर शाम तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें