अमरोहा। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जूझ रहे लोगों का गुस्सा बढ़ने लगा है। शहर विकास समिति ने बैठक कर शहर को 20 घंटे बिजली मुहैया कराए जाने की मांग की है, साथ ही चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर बिजली उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा।
नगर कार्यालय पर आयोजित बैठक में अध्यक्ष सलीम जाफर ने कहा कि जलभराव व गंदगी की वजह से शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। साथ ही बिजली की कटौती भी बढ़ गई है। भीषण गर्मी में जीना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने पालिका प्रशासन से फागिंग कराए जाने व बिजली विभाग से शहर को 20 घंटे आपूर्ति किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि मांग पूरी नहीं की गई, तो बिजली उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। बिजली कटौती के कारण लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है।
बैठक में महासचिव इकबाल हैदर, नदीम जाफर, सलीम जाफर, डा. वजाहत, झम्मन खां, मोहम्मद शुऐब, इकबाल हैदर, मोहम्मद असलम, संजय अतुल आदि लोग मौजूद थे।