एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गरीबी से तंग युवक फांसी पर झूला

Amroha Updated Mon, 28 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमरोहा। गरीबी और बेरोजगारी से आजिज होकर एक युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली। इससे परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हालांकि, इस मामले में फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पीरगढ़ निवासी यादराम सैनी का छोटा बेटा जगदीश (20) सबमर्सेबिल लगाने में मजूदरी के अलावा कॉटनवेस्ट कारखानोें में पल्लेदारी का काम करता था। बताते हैं कि काफी दिन से काम नहीं मिलने से जगदीश मानसिक रूप से तनाव में था। क्योंकि, घर में खाली बैठने को लेकर उसका अक्सर परिजनों से झगड़ा होता रहता था। शनिवार की शाम भी परिवार में कुछ कहासुनी हुई थी। इसे जगदीश बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने मौत का रास्ता चुन लिया। देर रात जब परिजन गहरी नींद में सो गए तो जगदीश ने कमरे में लगे पंखे के कुंडे में कपड़ा डालकर फांसी लगा ली।
रविवार की तड़के बच्चे के रोने पर जब बड़े भाई की पत्नी की आंख खुली तो देवर का शव फंदा पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। चीख पुकार मचने पर परिजन भी जाग गए और जगदीश के शव को फंदे से नीचे उतारा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों से पूछताछ की और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें