एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कमिश्नर ने पकड़ीं खामियां

Amroha Updated Thu, 26 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमरोहा। कमिश्नर शिवशंकर सिंह ने बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर तमाम खामियां पकड़ीं। इस दौरान लैब में गंदगी देखकर उन्होंने कड़ी फटकार लगाई और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। होम्योपैथिक चिकित्सा अधीक्षक के कक्ष में अलमारी के ऊपर आड़ी तिरछी कुर्सी देख जमकर क्लास लगाई। वहीं आईसीयू के बंद मिलने पर जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बुधवार दोपहर लगभग एक बजे कमिश्नर शिवशंकर सिंह हेल्थ डी रानी के साथ पहुंचे। यहां वह लगभग एक घंटे तक रहे। सबसे पहले इमरजेंसी कक्ष का जायजा लिया। फिर वह औषधि वितरण कक्ष के पास मरीजों से पूछताछ करने के बाद डॉक्टरों के कक्ष में पहुंचे। कुछ कमरों में ताला पड़ा था। इस पर उन्हें बताया गया कि डॉक्टरों की तैनाती नहीं होने की वजह से ताला लगा है। इसके बाद वह दूसरी मंजिल पर नेत्र चिकित्सक के कक्ष में पहुंचे और उनसे मरीजों के बारे में जानकारी ली। यहां से निकलकर वह होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी के कक्ष में पहुंचे और दवाइयों के बारे में जानकारी करने के साथ ही अभिलेख भी देखे। अलमारी के ऊपर आड़ी-तिरछी कुर्सी देख नाराजगी जाहिर की। गुप्त रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक से भी मरीजों के बारे में जानकारी की और लैब टेक्नीशियन से पूछा कि रोजाना कितने मरीजों की जांच होती है और उनकी रिपोर्ट की स्थिति क्या है। लैब कक्ष में गंदगी देख फटकार लगाते हुए सफाई करने के निर्देश दिए। आईसीयू में ताले बंद मिलने पर नाराजगी जाहिर की और जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें