एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एसपी दफ्तर पर हंगामा, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Amroha Updated Sat, 05 Jul 2014 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमरोहा। गजरौला से सटी कुमराला चौकी के निकट पांच घरों में डकैती और सपा नेता डा. आबिद चौधरी की हत्या का जल्द खुलासा करने की मांग को लेकर मोहरकापट्टी के ग्रामीणों ने बुधवार को एसपी दफ्तर पर हंगामा खड़ा कर दिया। ग्रामीण सीओ और एसओ को बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे। बाद में सपा विधायक व जिलाध्यक्ष ने भी वहां पहुंचकर एसपी से वार्ता कर घटना का जल्द खुलासा करने को कहा। दोनों नेताओं ने ग्रामीणों का ढांढस भी बंधाया। एसपी ने तत्काल एक्शन लेते हुए कुमराला चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार शर्मा को लाइनहाजिर कर दिया। वहीं एक सिपाही को भी चौकी से हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की रात एक दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने गजरौला की कुमराला तिराहा पुलिस चौकी के पास पांच घरों में धावा बोलकर लूटपाट की थी। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने सपा नेता व नर्सिंग होम संचालक डा. आबिद चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई इस वारदात के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। स्थिति को संभालने के लिए डीआईजी गुलाब सिंह को भी मौके पर आना पड़ा था। डीआईजी के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए थे। चौबीस घंटे के बाद भी पुलिस की कोई कार्रवाई नहीं बढ़ते देख आबिद के गांव मोहरकापट्टी के ग्रामीणों का बुधवार को फिर गुस्सा भड़क गया और वह लोग दोपहर 12 बजे एसपी कार्यालय आ धमके और घटना के जल्द खुलासे व सीओ व एसओ गजरौला को बर्खास्त करने की मांग करने लगे। गजरौला पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। एसपी ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर बमुश्किल शांत किया। वहीं नौगावां सादात के विधायक अशफाक खां व जिलाध्यक्ष विजयपाल सैनी ने भी एसपी से वार्ता कर वारदात का जल्द खुलासा करने को कहा। एसपी ने त्वरित एक्शन लेते हुए कुमराला चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया। एक सिपाही को भी चौकी से हटा दिया। बाकी पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी ने दावा किया जल्द अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें