एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

युवती ने कोतवाली में किया आत्मदाह का प्रयास

Amroha Updated Sun, 13 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हसनपुर। थाना क्षेत्र में शनिवार को बागड़ी समुदाय के दो पक्षों में मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई और जमकर लाठी डंडे चले। पथराव भी हुआ। इससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। एक पक्ष की युवती ने पुलिस कार्रवाई को लेकर कोतवाली में आत्मदाह के लिए मिट्टी का तेल छिड़क लिया। इससे पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। पुलिस कर्मियों ने दौड़कर लड़की के हाथ से केरोसिन की बोतल छीनी और पानी डाला। पुलिस ने लड़की को शांतिभंग में निरुद्ध किया गया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

नुमाइश ग्राउंड के पास में काफी समय से बागड़ी रहते हैं। कुछ समय पहले कहीं बाहर के बागड़ी भी आकर रहने लगे। शनिवार को बागड़ी समुदाय की तीन लड़कियां कहीं जा रही थी। रास्ते में दूसरे पक्ष की लड़की खड़ी थी। उसने पहले वाले पक्ष की लड़की से फोटो खिंचवाने के लिए दुपट्टा मांगा। लड़की ने दुपट्टा दे दिया, लेकिन जब वापस मांगा, तो लड़की ने दुपट्टा फाड़ दिया। बस इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें तीन लड़कियां घायल हो गई। पथराव से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर एक पक्ष की लड़की कोतवाली पहुंच गई और एसएसआई के सामने ही आत्मदाह के लिए अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया। इससे पुलिस के हाथपैर फूल गए। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से लड़की को काबू में लिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें