चुचैला कलां/मंडी धनौरा। बालाजी के दर्शन के लिए दोस्त के साथ जा रहे युवक की ट्रेन से गिर कर मौत के मामले की विवेचना राजकीय रेलवे पुलिस को स्थानांतरित की जा रही है। मंगलवार की दोपहर सीओ जीआरपी के नेतृत्व में रेलवे पुलिस की एक टीम ने गांव में लोगों से घटना के बारे में तहकीकात की। गौरतलब है कि जनपद बिजनौर के मंडावर थाने के गांव सुखानंदपुर निवासी अमित पुत्र नरेंद्र मंडावर के निवासी अपने दोस्त धीरज के साथ बालाजी के दर्शन के लिए रविवार की रात घर से गया था। दोनों मसूरी एक्सप्रेस में सवार हुए थे। सोमवार की तड़के अमित चुचैला कलां गांव में घायलावस्था मेें पड़ा मिला था। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। मृतक के भाई निर्दोष की ओर से धीरज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मंगलवार को सीओ जीआरपी के नेतृत्व में एक टीम गांव पहुंची और रेलवे ट्रैक के पास रहने वाले लोगों से पूछताछ की। निरीक्षक अयूब अली ने बताया कि अभी विवेचना उनको नहीं मिली है जबकि सीओ धनौरा महेश अत्री ने बताया कि घटना ट्रेन के भीतर होने की वजह से मुकदमा जीआरपी को स्थानांतरित कर दिया गया है।
और पढ़ें
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक गुरुवार को धनौरा में
मंडी धनौरा। भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुमार शारदा 20 नवंबर दिन गुरुवार को दोपहर बाद तीन बजे जिला संयोजक सुभाष बंसल के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों की एक बैठक को संबोधित करेंगे। यह जानकारी देते हुए सुभाष बंसल ने व्यापारियों से अपील की है कि वे अधिक संख्या में पहुंचे।