एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भाजपा की हवा चल रही है : कोश्यारी

Bageshwar Updated Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागेश्वर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार तथा घोटालों में लिप्त है। यही कारण है कि टिहरी में जनता ने उन्हें नकार दिया। यही कारण है कि भाजपा को भारी अंतर से जीत मिली। यह जीत लोक सभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि विश्राम गृह में श्री कोश्यारी ने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा की हवा चल रही है। भाजपा ने टिहरी लोकसभा उपचुना जीता। जिला पंचायत बागेश्वर में उपाध्यक्ष में उनकी जीत हुई। अब कौसानी जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में भी भाजपा जीतेगी। उन्होंने जिले के सात मंडलों में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होेने पर खुशी जताई। सात हजार नए सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, नगर पालिकाध्यक्ष सुबोध साह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, जगदीश कालाकोटी, सुरेश कांडपाल, कुंदन परिहार, हीरा सिंह धपौला, नंदुली कोरंगा, संजय साह जगाती, दयाल कांडपाल, जगदीश जोशी, इंद्र सिंह फर्स्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें