अल्मोड़ा। जिले में पंचायत निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण की समय सारिणी तय कर ली गई है। संगणक पांच जनवरी से 29 जनवरी तक घर-घर जाकर गणना तथा सर्वे का कार्य करेंगे। जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षत गुप्ता ने मतदाताओं से अपील की है कि वह निर्वाचक नामावली में अपना सही नाम, पता अंकित कराएं। गलत प्रविष्टियों के निष्कासन तथा पात्र व्यक्तियों के नाम शामिल करें। संगणक घर-घर जाकर मतदाताओं का विवरण तैयार करेंगे। विवरण की प्रति परिवार के मुखिया को भी उपलब्ध कराएंगे।
उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत निर्वाचक नामावलियों के विस्तृत पुनरीक्षण की समय सारिणी तय करने के निर्देश दिए हैं। आयोग के निर्देशानुसार समय सारिणी तैयार कर ली गई है। पंचायत निर्वाचक नामावली के विस्तृत पुनरीक्षण के लिए संगणकों तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति 20 से 24 दिसंबर तक, 26 से 30 दिसंबर तक कार्यक्षेत्र आवंटन, 31 दिसंबर से चार जनवरी तक प्रशिक्षण, पांच जनवरी से 29 जनवरी तक संगणक घर-घर जाकर गणना तथा सर्वेक्षण कार्य करेंगे।
30 जनवरी से आठ फरवरी तक प्रारूप नियमावली की सूची तैयार की जाएगी। नौ फरवरी से दो अप्रैल तक निर्वाचक नामावली का मुद्रण, तीन से आठ अप्रैल तक निर्वाचक नामावली का प्रकाशन तथा निरीक्षण किया जाएगा। नौ अप्रैल से 15 अप्रैल तक दावे आपत्तियां दाखिल की जाएंगी। 16 से 23 अप्रैल तक दावे तथा आपत्तियों का निस्तारण, 24 अप्रैल से पांच मई तक पूरक सूचियों की तैयारी तथा मुद्रण किया जाएगा। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 13 मई को होग्रा।