अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़सीमी में शहीद स्व. भगवंत सिंह रावत स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच में बड़सीमी ‘बी’ की टीम ने बड़सीमी ‘ए’ को पराजित किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन शहीद के छोटे भाई महेंद्र सिंह रावत तथा गणेश लाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मंजू देवी, लाल सिंह, कुंदन बजेठा, मोहन सिंह, सुंदर सिंह, खुशाल सिंह, देवेंद्र, नंदन सिंह आदि मौजूद थे।