बागेश्वर। जिले के सुदूरवर्ती गांव बनलेख स्थित राजकीय ऐलोपैथिक अस्पताल में भी डाक्टर की नियुक्ति हो गई है। आज डा. सुशील कुमार ने यहां सीएमओ कार्यालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। क्षेत्र की 20 हजार की आबादी को इसका लाभ मिलेगा।
बनलेख स्थित राजकीय ऐलोपैथिक अस्पताल के साथ क्षेत्र की आबादी का एक बड़ा हिस्सा जुड़ा हुआ है। यहां लंबे समय से डाक्टर का पद रिक्त था। क्षेत्रवासियों ने बताया कि रोगियों को जिला मुख्यालय के अस्पतालों तक लाने में काफी समय लग जाता है। लोग यहां नियमित रूप से डाक्टर भेजने की मांग कर रहे थे। क्षेत्रीय विधायक ललित फर्र्स्वाण ने बताया कि यहां के लिए संविदा डाक्टर की नियुक्ति हो चुकी है। इससे क्षेत्र में 20 हजार की आबादी को लाभ होगा। सीएमओ डा चंद्रा पंत ने बताया कि एमबीबीएस चिकित्सक डा सुशील कुमार ने यहां जिला मुख्यालय पर चार्ज ले लिया है। बुधवार को वह बनलेख में ज्वाइन करेंगे।