एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विकास कार्यों में ढिलाई पर बिफरे विधायक

Bageshwar Updated Thu, 24 Jan 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में जिला योजना के लिए प्रस्ताव प्राप्त किए गए। विधायक ललित फर्स्वाण ने स्वीकृत सड़कों का काम शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि धन का दुरुपयोग और कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख पुष्पलता मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही ने कहा कि 2013-14 की जिला योजना के प्रस्ताव इस बैठक में लिए जा रहे हैं। उन्हाेंने पिछले कार्यों की अवशेष राशि शीघ्र अवमुक्त कराने के निर्देश दिए। विधायक ललित फर्स्वाण ने अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यप्रणाली में सुधार लाने की हिदायत दी। उन्हाेंने अधिशासी अभियंता कोे शीघ्र काम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुजर रहे वित्तीय साल में योजनाओं के कामों में लगातार देरी हुई। इस मामले में अधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई है। विधायक ने अगले साल के लिए जिला योजनाओं का निर्धारण ग्राम स्तर पर खुली बैठकों में प्रस्तावों के आधार पर कराने के निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि योजनाएं आम आदमी की जरूरतों के आधार पर बननी चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन को बैठक से अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। सदस्यों की शिकायत पर उन्होेंने जिला उद्यान अधिकारी को किसानों को पाली हाउसों की अनुदान राशि का भुगतान कराने के निर्देश दिए। बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, ज्येष्ठ प्रमुख दयाल ऐंठानी, जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू, पूर्व प्रमुख रामगिरि आदि भी उपस्थित थे। संचालन बीडीओ केएन तिवारी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें