एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मार्गदर्शन और परामर्श सेल का गठन होगा

Bageshwar Updated Wed, 06 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड सरकार ने प्रत्येक विद्यालयों में मार्गदर्शन तथा परामर्श सेल गठन करने का निर्णय लिया है। यह सेल विद्यालय स्तर पर समस्याओं को निपटाएगा। इसी अभियान को लेकर राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत आज यहां शिक्षकों की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई।
जिला संसाधन केंद्र में डायट के प्राचार्य श्याम लाल आर्या ने कहा कि किशोरावस्था के दौरान छात्र-छात्राओं में अनेकों परिवर्तन तेजी से होते हैं। उनके समाधान के लिए मार्गदर्शन और परामर्श केंद्र मील का पत्थर साबित होंगे। जिला संदर्भ व्यक्ति डा. शैलेंद्र धपोला ने बताया कि इन सेलों में लोकप्रिय शिक्षक तैनात होंगे। जो छात्रों की व्यक्तिगत समस्याओं को सुनेंगे। बड़ी समस्याओं को जिला स्तर पर डायट तथा राज्य स्तर पर गठित एससीईआरटी सेल हल करेंगे। कार्यशाला में पहले चरण में 38 विद्यालयों के चयनित अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में जीवन एवं कैरियर, मानव विकास, मार्गदर्शन तथा परामर्श गतिविधियों पर चर्चा की गई। मुख्य संदर्भदाता डा. केएन जोशी तथा हेम जोशी ने कार्यशाला के उद्देश्य के बारे में बताया। इस मौके पर तरुण पंत, डा. सीएस जोशी, डा. केएस रावत, ममता रौतेला, किरन, सुरेश, मदन मोहन तथा अजय कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें