एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बारिश से मकान ध्वस्त

Bageshwar Updated Mon, 22 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कांडा। लगातार बारिश से गणुवांसिरमोली में एक एक व्यक्ति का मकान ध्वस्त हो गया है। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई अलबत्ता घर में रखी सामग्री मलबे में दब गई है। ग्रामीणों की मदद से पीड़ित परिवार को पंचायत भवन में शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणुवांसिरमोली गांव के भुवन चंद्र पंत, जगदीश पंत, गुलाब राम ने बताया कि गत दिनों हुई बारिश से उनके गांव के शेखर राम पुत्र जीत राम का मकान ध्वस्त हो गया। पीड़ित परिवार का घर के अंदर रखा गया सामान मलबे में दब गया है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को पंचायत भवन में शिफ्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि बारिश से अंबेडकर गांव जाने वाला रास्ता भी मलबे से पटा हुआ है। लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बातया कि गत दिनों खड़िया खनन से गांव के बिजली के ट्रांसफार्मर के पास भू-धंसाव हो गया था। प्रशासन ने सुरक्षा दीवार लगाने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज छह महीने गुजर जाने के बाद भी सुरक्षा दीवार नहीं लग सकी है। अब बिजली के पोलों का भी गिरने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें