एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हेमंत के गोल से देव रेस्टोरेंट की टीम विजयी

Bageshwar Updated Fri, 23 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। फ्रैंड्स क्लब के तत्वावधान में खेली जा रही प्रदेश स्तरीय ओपन फुटबाल प्रतियोगिता का एक मैच उत्तराखंड पुलिस और देव रेस्टोरेंट के मध्य खेला गया। हेमंत परिहार के गोल से देव रेस्टोरेंट की टीम 1-0 से विजयी रही।
नुमाइशखेत में उत्तराखंड पुलिस और देव रेस्टोरेंट के मध्य मैच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पहले हाफ में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। दोनों ने गोल करने के कई मूव बनाए, लेकिन उन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सके। दूसरे हाफ में भी अच्छा खेल खेला गया। अंत में देव रेस्टोरेंट के फारवर्ड हेमंत परिहार ने पुलिस की रक्षा पंक्ति को भेद दिया और अपनी टीम को 1-0 से विजय दिला दी। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने कहा कि खेलों से शारीरिक मजबूती के साथ मानसिक विकास भी होता है। रेफरी की भूमिका हीरा सिंह नेगी जबकि सहायक रेफरी विजय बिष्ट और नरेंद्र भंडारी ने निभाई। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष मनोज कपकोटी, मैनेजर सुरेश लाल उर्फ जयसूर्या, सचिव कमल साह, किशन सोनी, दीपक बाफिला, भगवत रावल, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें