एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कन्या भ्रूण हत्या नारी समाज का अपमान : पूनम

Bageshwar Updated Mon, 04 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागेश्वर: कन्या भ्रूण हत्या विषय पर एक दिवसीय गोष्ठी में बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम आर्या नेे छात्राओं से इस मामले में जागरूक होने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीजीआईसी प्रांगण में पूनम ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या नारी समाज का अपमान है। वह बेटी बचाओ अभियान के लिए सात सालों से जागरूकता अभियान चला रही हैं। उन्होंने एनजीओ, सरकार और मीडिया की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नारी के साथ होने वाली घटनाओं को मीडिया के माध्यम से अधिक प्रचारित किया जाता है, जबकि अच्छे कार्य करने वालों को दरकिनार किया जाता है। प्रवेश आर्या ने कहा कि प्रकृति ने नर और नारी को बनाया है, लेकिन समाज ने उसे बांट दिया है। आर्य समाज के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त स्वामी आर्यवेश ने कहा कि समाज ने नारी का शुरू से अपमान किया है। सती प्रथा और भ्रूण हत्या इसका उदाहरण है। आज महिला अपने पति की दीर्घायु के लिए करवाचौथ का व्रत रखती है जबकि पुरुष एक भी व्रत पत्नी के लिए नहीं रखता। प्रधानाचार्य प्रेरणा गुरुरानी ने सभी का स्वागत किया। संचालन ममता रावत ने किया। इस अवसर पर वृक्ष मित्र किशन सिंह मलड़ा, प्रवेश आर्य सहित छात्राएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें