बागेश्वर। उत्तरायणी मेले की तैयारियों को लेकर नगर पालिका में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से मेले के सांस्कृतिक, व्यावसायिक स्वरूप पर चर्चा हुई।
नगर पालिका के सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने मेले के दौरान सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर दिया। मेला 14 जनवरी से 17 जनवरी तक होगा। सफाई के लिए पालिका से ठोस उपाय करने की अपेक्षा व्यक्त की गई। स्नान घाटों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने पर जोर दिया गया। इस बार भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए टीमों को आमंत्रित करने और पर्वतीय संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों को प्रमुखता देने की मांग की गई। मेले के दौरान आने वाले व्यापारियों को पहले की तरह विभिन्न स्थानों पर स्टॉल उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में पालिकाध्यक्ष गीता रावल, सभासद प्रकाश जोशी, सोनिया, नंदी परिहार, नवीन साह, कंचन साह, नागेश्वरी जोशी,सीओ धनीराम, कोतवाल एसएस कुशवाहा, जयंत भाकुनी, पंकज पांडे, सुनील भंडारी, दलीप सिंह खेतवाल, इन्द्र सिंह फस्वार्ण, भगवत सिंह रावल, बसंत बल्लभ पांडे, गोविंद कठायत, किशन कठायत, सुरेश लाल आर्या, नरेन्द्र सिंह खेतवाल, रणजीत सिंह बोरा, दिग्विजय जनौटी, विनोद पाठक, भुवन कांडपाल, किशन सिंह मलड़ा, पुनीत साह, संजय साह, सुरेश खेतवाल, राजेन्द्र उपाध्याय, दीपक खेतवाल, डब्बू मेहता, नीरज पाण्डे, गोविंद भंडारी, ईश्वर सिंह रावत, बबीता बिष्ट आदि उपस्थित थे।
लोक कलाकार आएंगे उत्तरायणी मेले में
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमाें को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए इस बार चर्चित लोेक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, कल्पना चौहान, गोविंद दिगारी, पप्पू कार्की सहित कई कलाकारों और उनकी टीमों को बुलाया जाएगा।