एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आरे में जिला स्तरीय कबड्डी शुरू

Bageshwar Updated Fri, 22 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागेश्वर। आरे स्थित राजकीय हाईस्कूल में विद्यालयों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल और जिला पंचायत सदस्य जानकी मेहता ने किया। प्रमुख ने कहा कि खेल भावना के साथ छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिताआें में भाग लेना चाहिए। उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए भविष्य में सहयोग का आश्वासन दिया। जिला पंचायत सदस्य ने विद्यालय की साज सज्जा और फर्नीचर के लिए 50 हजार रुपए मंजूर किए। इस दौरान अभिभावक संघ के पूर्व अध्यक्ष भगवत सिंह खेतवाल और हरसीला इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य दीवान सिंह मेहता ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। जिले की 41 टीमें भाग ले रही हैं। इस मौके पर विजय चंद्र पाठक, कुंवर राम, कमलेश भट्ट, जिला खेल समन्वयक देवी दत्त पांडे, ग्राम प्रधान मुन्नी खेतवाल आदि मौजूद थे। संचालन दीप चंद्र पांडे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें