एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा में नहीं थम रहा डायरिया

Bageshwar Updated Thu, 28 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागेश्वर। ठाकुद्वारा वार्ड में डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार को दो और रोगी जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। लोगों ने रामधारा का पानी पीना तो बंद कर दिया है, लेकिन अब वहां पीने के साफ पानी की किल्लत शुरू हो गई है। क्योंकि नजदीक में दूसरा स्रोत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते रविवार से वार्ड में डायरिया फैला है। अब तक कुल 16 लोग इस रोग की चपेट में आ चुके हैं। बुधवार सुबह वार्ड निवासी माला कोरंगा और सुशीला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ डा. जेसी मंडल ने बताया कि अस्पताल मेें दवाओं की कमी नहीं है। स्वास्थ्यकर्मी वार्ड में दवा बांट चुके हैं। उन्होंने लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी है। रामधारा में गंदा पानी आने जानकारी के बाद लोगों ने इस स्रोत से फिलहाल पानी पीना बंद कर रखा है। जलसंस्थान की योजना से पर्याप्त पानी की आपूर्ति न होने से समस्या बढ़ती जा रही है। सभासद तारा साह, प्रकाश साह, गोविंद बाफिला, मदन मोहन तिवारी, गणेश दत्त पांडे, रमेश तिवारी और अश्विनी साह ने विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें