बागेश्वर। बाछम क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य भागीरथी देवी ने जन समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया। उन्होंने जीआईसी बदियाकोट सहित तमाम विद्यालयों प्राथमिक, जूनियर और इंटर कालेजों से अन्यत्र संबद्ध किए गए शिक्षकों को वापस मूल विद्यालयों में भेजने, तमाम विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने, खाद्यान्न की नियमित आपूर्र्ित करने समेत कई मांगें उठाई। ज्ञापन में बदियाकोट, कालों, तीख और खाती के ग्राम प्रधानों के हस्ताक्षर हैं।