एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पालीटेक्निक भवन के निर्माण को एसडीएम से मिले ग्रामीण

Bageshwar Updated Fri, 14 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कपकोट (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत कपकोट में पालिटेक्निक के भवन निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी केएस टोलिया से मुलाकात की। ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी ने एसडीएम को बताया कि भवनों के निर्माण पर विधायक ललित फर्स्वाण और पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने अपनी सहमति प्रदान की है। ग्रामीणों ने अपनी नाप बेनाप भूमि उपलब्ध कराने का अनापत्ति प्रमाण पत्र भी दिया है। क्षेत्रीय पटवारी ने प्रस्तावित भूमि का मौका मुआयना कर नक्शा खसरा तैयार कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद कुछ लोग पालीटेक्निक अन्यत्र स्थापित करने का षडयंत्र रच रहे हैं। जिसका विरोध होगा। शिष्टमंडल में कै. हरीश कपकोटी, पिंडारी समिति के एसएल वर्मा, प्रकाश बिष्ट और दीवान मेहता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें