एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

80 लोगों के स्वास्थ्य का किया परीक्षण

Bageshwar Updated Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कपकोट (बागेश्वर)। सीएमओ डा. जेसी मंडल के निर्देश पर स्वास्थ्यकर्मियों ने सांसद आदर्श गांव सूपी जाकर स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में 80 लोगाें के स्वास्थ्य का परीक्षण कर जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाईयां बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. एनएस टोलिया ने लोगों का ब्लड प्रेशर नापा। डा. टोलिया ने बताया कि अनेक लोग श्वास की बीमारी, पेट के रोग, सर्दी जुकाम, बुखार से पीड़ित मिले। उन्होंने लोगों से पानी उबाल कर पीने, ताजा भोजन लेने, फलों को धोकर ही खाने और सफाई पर खास ध्यान देने को कहा। उन्होंने लोगाें से कहा कि स्वास्थ्य खराब होते ही नजदीक के सरकारी अस्पताल से संपर्क करना चाहिए। बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में 25 नवंबर को परिवार कल्याण और 26 नवंबर को विकलांग कल्याण शिविर लग रहा है। सूपी के ग्राम प्रधान यशपाल सिंह टाकुली ने आभार जताया। वहां वीपीएम मनोज कुमार, फार्मेसिस्ट राजेंद्र कपकोटी, एएनएम मदुली कपकोटी, भवान सिंह, भानुप्रिया भाकुनी आदि थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें