बृहस्पतिवार शाम को एसपी मुकेश कुमार की तबियत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉ. अब्बास ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। डॉक्टर ने जांच के बाद हल्के हृदयाघात की आशंका जताते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस अधीक्षक को जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नसीम की देखरेख में एंबुलेंस से हल्द्वानी ले जाया गया है।