एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आवारा मवेशियों को लेकर महिलाओं ने दिया धरना

देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग का ज्ञापन एसडीएम की ओर से न लेने पर महिलाओं आक्रोश जताया और ब्लाक कार्यालय के बाहर धरना दिया। एक घंटे बाद मौके पर विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी पहुंचे और महिलाओं ने उनका घेराव कर दिया। विधायक के निर्देश पर तहसीलदार दर्शन लाल टम्टा ने महिलाओं से वार्ता की और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं शांत हुईं।
आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग के लिए गैड़ गांव की महिला मंगल दल अध्यक्ष गोविंदी देवी के नेतृत्व में महिलाएं एसडीएम नेहा मीणा के पास पहुंचीं। महिलाओं ने मांग का ज्ञापन एसडीएम को दिया लेकिन एसडीएम नेहा मीणा ने ज्ञापन यह कहकर लौटा दिया कि वो आवारा मवेशियों के लिए नहीं बैठी हैं। इससे नाराज महिलाएं नारेबाजी करते हुए तहसील, नगर पंचायत कार्यालय होते हुए ब्लाक कार्यालय पहुंचीं और नारेबाजी कर यहां धरना दिया। यहां विधायक बीडीसी बैठक में पहुंचे थे। सूचना पर विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी महिलाओं से मिलने पहुंचे तो महिलाओं ने उनका घेराव कर दिया। महिलाओं ने कहा कि गांव में आवारा मवेशियों ने खेती बर्बाद कर दी है, लेकिन प्रशासन और पंचायत इसका कोई हल नहीं निकाल रही है। इस पर विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी के निर्देश पर तहसीलदार दर्शन लाल मैठाणी धरनास्थल पहुंचे और महिलाओं का ज्ञापन लेकर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं शांत हुईं। उधर एसडीएम नेहा मीणा ने कहा कि ज्ञापन देने पहुंचीं महिलाओं को समस्या से संबंधित विभाग नगर पंचायत जाने के लिए कहा था लेकिन महिलाएं नाराज हो गईं। प्रदर्शन करने वालों में बिंदी देवी, सरोजनी देवी, उषा देवी, कमला देवी, मंजू, कमला, दुर्गा, भारती, गीता और राधा आदि महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें