नारायणबगड़। ब्लॉक मुख्यालय में होने वाले तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले में 14 जनवरी को नौ स्वतंत्र पर्वतीय ब्रिगेड की ओर से पूर्व सैनिकों को कैंटीन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पूर्व सैनिक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी ने सभी पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से कैंटीन सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की है।