एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

श्री राजराजेश्वरी चंडिका मंदिर समिति सिमली की बैठक हुई आयोजित

देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। 30 जनवरी को श्री राजराजेश्वरी चंडिका मंदिर सिमली के कपाटोद्घाटन को भव्य स्वरूप देने को लेकर मंदिर समिति की बैठक हुई। समिति के अध्यक्ष इंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मकर संक्रांति से 15 दिनों के लिए बंद किए गए श्री राजराजेश्वरी चंडिका मंदिर सिमली के कपाट 30 जनवरी को सुबह 6.11 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।
कपाटोद्घाटन को भव्य स्वरूप देने के लिए महिला मंगल दलों, युवक मंगल दलों तथा विभिन्न विद्यालयों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हरिकृष्ण भट्ट और सभासद अरविंद गुर्साइं होंगे। इस मौके पर मंदिर समिति के संरक्षक नत्थी सिंह नेगी, मंदिर के पुजारी प्रदीप गैरोला, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, दयाल सिंह बिष्ट, एपी नैनवाल, संजय डिमरी, बीएस लडोला, बीएन डिमरी, पीएस बिष्ट, सीएस पुंडीर, जयदीप गैरोला, पवन डिमरी, अजय डिमरी, एमपी मैखुरी और भवान सिंह नेगी आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें