एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

21 दिन बाद खुला घाट नंदप्रयाग मोटर मार्ग

ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Fri, 22 Jul 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
नंदाकिनी के कटाव से क्षतिग्रस्त हुए घाट-नंदप्रयाग मोटर मार्ग को पहाड़ी काट कर यूं किया लोनिवि ने सुचारु। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

Next Article

जिले के घाट विकास खंड को जोड़ने वाला घाट-नंदप्रयाग मोटर मार्ग बृहस्पतिवार को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। 21 दिनों बाद मोटर मार्ग खुलने से  मुख्यालय के साथ ही आसपास के गांवों में अब आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई शुरू हो गई है।  मार्ग के सुचारु होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीती 30 जून की रात्रि को आई मूसलाधार बारिश से मोटर मार्ग का सौ मीटर हिस्सा शेरा गांव के समीप नंदाकिनी नदी के बहाव में बह गया था। जिसके बाद से यहां वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। आपदा के बाद मुख्यमंत्री सहित गढ़वाल आयुक्त के क्षेत्र में भ्रमण करने के बाद लोनिवि की कर्णप्रयाग इकाई द्वारा 8 जुलाई से यहां मोटर मार्ग पर हिल कटिंग का कार्य शुरू किया गया।

इधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता जेपी रतूड़ी का कहना है मोटर मार्ग को अभी अस्थायी तौर पर छोटे वाहनों की आवाजाही के लिये खोला गया है। क्षतिग्रस्त हिस्से पर सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


एक सप्ताह के भीतर मोटर मार्ग को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए भी खोल दिया जाएगा। साथ ही यहां सुरक्षा की दृष्टि से चट्टान पर अटके पत्थरों को हटाने का भी कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें