आदिबदरी। आपका बैंक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आदिबदरी पोस्ट ऑफिस शाखा के कर्मियों ने ग्रामीणों को डाक विभाग की सेवाओं के बारे में बताया। डाक विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी रोहन शर्मा ने कहा कि इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक योजना के तहत उपभोक्ता डाकघर में सौ रुपये से खाता खोलकर विभागीय सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। खाताधारक आइपीपीबी के तहत बचत खाता, चालू खाते से किसी भी बैंक में पैसा भेज सकता है। इस मौके पर डाकपाल राकेश नेगी, नवीन बहुगुणा, सुभाष कोठियाल, मदन कठैत और नरेश बरमोला आदि मौजूद थे।