एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्टोव फटने से पूर्व प्रधान की मौत

Champawat Updated Wed, 26 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट। नौगांव रेगडू के खकोड़ा निवासी ग्राम पंचायत छंदा के पूर्व ग्राम प्रधान जोगा सिंह मेहता पुत्र हुकुम सिंह की स्टोव फटने के कारण झुलसने से मौत हो गई। प्राप्त विवरण के अनुसार सोमवार को मेहता खाना बनाते समय स्टोव फटने से बुरी तरह झुलस गए। उनके चीखने-चिल्लाने पर उनकी पत्नी ने उन पर रजाई डाल दी। बाद में उन्हें एक प्राइवेट वाहन से लोहाघाट के राजकीय चिकित्सालय में दाखिल किया गया। चिकित्सालय की सूचना पर उनके मजिस्ट्रेटी बयान नायब तहसीलदार हरसिंह रजवार ने लिए। मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए यहां लाया गया। ब्लाक प्रमुख खीमा मेहता, जिला पंचायत सदस्य दीवान सिंह अधिकारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र मेहता, ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष रमेश पंत, जिलाध्यक्ष प्रकाश माहरा, ग्राम प्रधान संगठन के प्रांतीय संगठन मंत्री पुष्कर बोहरा, महेश अधिकारी, सुरेंद्र सामंत, ग्राम प्रधान पार्वती खोलिया, रमेश राम, बंशी लाल, मंजू आर्या आदि ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें