एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आपदा प्रभावितों का फूटा गुस्सा

Champawat Updated Sun, 23 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

टनकपुर। दैवीय आपदा से सुरक्षा के प्रति शासन-प्रशासन की सुस्ताई पर शनिवार को प्रभावितों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तहसील में जोरदार प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन को राहत कार्य में तेजी के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता मदन सिंह महर के नेतृत्व में आपदा से प्रभावित लोगों की भीड़ तहसील पहुंची, जहां उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया और उप जिलाधिकारी जसवंत सिंह राठौर को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कालोनी की ओर बढ़ रहे शारदा नदी के रुख से सुरक्षा के अलावा केदारनाथ आपदा पीड़ितों की तर्ज पर स्थानीय प्रभावितों को भी मुआवजा देने, डूब क्षेत्र में आ रहे परिवारों का विस्थापन, शारदा में अवैध खनन पर सख्ताई से रोक लगाने की मांग उठाई है। आरटीआई कार्यकर्ता महर ने आगाह किया है कि राहत और बचाव कार्य में तीन दिन के अंदर तेजी नहीं लाई गई तो जनता को साथ लेकर धरना-प्रदर्शन, आमरण अनशन और चक्काजाम जैसे आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे। प्रदर्शन में पूरन लाल, ख्याली राम, नंदलाल, लाला राम, सियाराम, विपुल, संतोष शर्मा, मोहन शर्मा, राजीव शर्मा, भगवान दास, शेर सिंह, डोरी लाल समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें