एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

देवीधुरा का बग्वाल मेला 17 अगस्त से

Champawat Updated Sat, 20 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंपावत। देवीधुरा के बाराही मंदिर का बग्वाल मेला (पत्थर मार युद्ध) इस वर्ष 17 से 28 अगस्त तक चलेगा। मुख्य पर्व बग्वाल का आयोजन 21 अगस्त को होगा। शुक्रवार को यहां जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेले में की जाने वाली व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले की व्यवस्थाओं के लिए पाटी के उपजिलाधिकारी को मेला मजिस्ट्रेट और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को मेलाधिकारी बनाया जाएगा। मेला क्षेत्र 5.5 किलोमीटर के दायरे में तय किया गया। मेले में शांति व्यवस्था के लिए दो प्लाटून पीएसी, छह उपनिरीक्षक और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहेगा। महिला पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, एलआईयू के कर्मचारियों के अलावा पुलिस का वायरलेस केंद्र स्थापित किया जाएगा। अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए छापामार अभियान चलाया जाएगा। मेले में संचालित होने वाले वाहनों का किराया तय किया जाएगा।
मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बाहरी जिलों से दल बुलाने की जिम्मेदारी सूचना अधिकारी को दी गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए जाएंगे और एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। 19 अगस्त को देवीधुरा में बहुउद्देशीय शिविर लगेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जेके तिवारी, पुलिस अधीक्षक केएस नगन्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा पांडे, बाराही मंदिर कमेटी के अध्यक्ष लाल सिंह चम्याल, महामंत्री दलीप सिंह, कोषाध्यक्ष कीर्ति जोशी, त्रिभुवन चम्याल, गिरीश सिंग्वाल, प्रधान रमेश राम, भुवन जोशी, गौरव सिंग्वाल, मोहन सिंह बिष्ट, हयात सिंह, विशन सिंह, दान सिंह, हरीश चम्याल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें