चंपावत। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से लोहाघाट विकास खंड के हरखेड़ा में खाद्य प्रसंस्करण का कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी केएस नयाल ने किया। उन्होंने ग्रामीण विकास के लिए आजीविका योजना की जानकारी देेते हुए प्रतिभागियों से स्वयं सहायता समूह में कार्य करने की प्रेरणा दी।
और पढ़ें
फल संरक्षण केंद्र के प्रभारी आनसिंह अधिकारी ने वैज्ञानिक तरीके से अचार, जैम, जैली और जूस बनाने का प्रयोगात्मक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कैलाश चंद्र गड़कोटी, आरसेटी के निदेशक आरएस रावत ने विभिन्न जानकारियां दीं। संचालन प्रकाश चंद्र जोशी ने किया। संचालन में कैलाश चंद्र, छविदत्त पांडेय, सोनू गोस्वामी, गोदावरी कलौनी आदि सहयोग दे रहे हैं।