एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कर्णकरायत स्पोर्ट्स क्लब जीता मैच

Champawat Updated Fri, 20 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

लोहाघाट। पीजी कॉलेज खेल मैदान में स्वामी विवेकानंद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच कर्णकरायत स्पोर्ट्स क्लब ने फर्त्याल इलेवन को पराजित किया। भाजयुमो जिला महामंत्री मोहित पाठक, एबीवीपी जिला संयोजक देवेंद्र बोहरा और जिला उपाध्यक्ष श्याम ढेक ने प्रतियोगिता का आगाज किया। उन्होंने अपनी ओर से एक-एक हजार रुपये का अर्थिक सहयोग भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्णकरायत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 94 रन बनाए। जिसके जवाब में फर्त्याल इलेवन की टीम 62 रनों पर सिमट गई। राकेश करायत ने आठ रन देकर चार विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायरिंग विनीत देव, कुलदीप मेहरा और स्कोरिंग सुरेश ढेक ने की। आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष महेंद्र करायत, मनीष फर्त्याल, पीयूष ढेक, राकेश करायत, गिरीश करायत, विपिन मेहरा ने मुख्य अतिथि तथा खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 16 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें