एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आरीगाड़ में जीप खाई में गिरी, एक की मौत

Champawat Updated Thu, 27 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

लोहाघाट। मसान की पूजा कर लौट रहे लोगों की जीप आरीगाड़ तोक के पास खाई में गिरने से जीप में सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल गए। घायलों को 108 से अस्पताल भर्ती कराया गया। दो लोगों को 108 से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 11 बजे देवीधुरा से 16 किलोमीटर दूर आरीगाड़ तोक के पास जीप खाई में गिर गई। यह लोग मसान पूजा कर शहरफाटक (अल्मोड़ा) लौट रहे थे। हादसे में कोयटा डोल अल्मोड़ा निवासी योगेश बजेठा (28) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा मृतक का छोटा भाई कैलाश चंद्र (25) के अलावा कोयटा डोल के ही निवासी तारा दत्त (28) पुत्र खष्टी दत्त, सुरेश चंद्र (45) पुत्र जय किशन, रोहित (14) पुत्र रमेश चंद्र, डोल ग्राम निवासी चालक सुरेश सिंह (28) पुत्र राम सिंह और डांवर शहरफाटक निवासी दीपक थ्वाल (12) पुत्र भुवन चंद्र घायल को गए। तहसीलदार बीएस माहरा ने बताया कि अन्य लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है जबकि तारादत्त और रोहित को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है। जीप में सवार एक अन्य व्यक्ति भुवन चंद्र पुत्र हरि दत्त को खरोंच तक नहीं आई। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें