पिथौरागढ़। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए बुधवार को 73 ने पर्चे भरे। अब तक जिला पंचायत की 33 सीटों के लिए 135 लोग नामांकन करा चुके हैं। चुनाव रिटर्निंग आफिसर डी कुमार ने बताया कि पांच जून नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। छह, सात और नौ जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। दस जून को नाम वापसी की तिथि है। 11, 14 और 17 जून को दावेदारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। जिले में प्रथम चरण का मतदान 18 जून को होगा। उधर, मूनाकोट में आज ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 65, प्रधान पद के लिए 94 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 61 पर्चे दाखिल हुए। सहायक विकास अधिकारी चारू चंद्र जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी नामांकन पत्र जमा होंगे। धारचूला, विण, गंगोलीहाट, मुनस्यारी, बेड़ीनाग, डीडीहाट, कनालीछीना में विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।