महेंद्रनगर (नेपाल)। कंचनपुर निर्माण व्यवसायी संघ का 19वां वार्षिक साधारण सभा समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि नेपाल निर्माण व्यवासायी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवि सिंह ने किया। निर्माण व्यवसायियों ने अपने कार्य को पारदर्शिता से अंजाम दे देश की तरक्की में योगदान का संकल्प लिया। इस मौक पर संघ की स्मारिका का विमोचन किया गया।
अध्यक्ष गजेंद्र चंद की अध्यक्षता में आयोजित समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गीत से हुई। महासचिव कमलेश कुमार कपाड़ी ने संघ के वार्षिक क्रियाकलापों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि देश की तरक्की का निर्माण व्यवसाय भी एक मजबूत स्तंभ है। हमें कमाई के साथ-साथ राष्ट्र के विकास को भी ध्यान में रख निर्माण कार्य करना चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ता थानेश्वर प्रसाद भट्ट, वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष हेम विक्रम थापा आदि ने भी विचार रखे। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख जिलाधिकारी केसी घिमिरे, एसपी आरपी चौधरी, संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तेज बहादुर चंद, मनीराम रावत, आरएस सावंद, दशरथ जोशी, मदन चंद, भुवनेश्वर भट्ट, शंभु चंद, निर्मला भट्ट सापकोटा, महेश चंद, कमलेश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार चित्रांग थापा आदि उपस्थित थे।