एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कम क्षेत्रफल में अधिक उत्पादन के दिए टिप्स

Champawat Updated Thu, 14 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंपावत। उद्यान विभाग की ओर से आयोजित एक दिनी औद्यानिक सेमिनार में जिले भर से आए काश्तकारों को कम क्षेत्रफल में अधिक उत्पादन करने के टिप्स दिए गए। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले काश्तकारों को सम्मानित भी किया गया। बुधवार को वन पंचायत सभागार में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि जिला उद्यान अधिकारी एमपी शर्मा ने सेमिनार का शुभारंभ किया। उन्होंने काश्तकारों से कहा कि बेमौसमी सब्जी उत्पादन, आधुनिक तकनीक के सहारे औद्यानिकी के विकास से आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक जिला उद्यान अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी के संचालन में आयोजित सेमिनार में कृषि विज्ञान केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डा. एसपी गंगवार ने किसानों को अच्छे उत्पादन के लिए मृदा परीक्षण की बारीकियों की जानकारी दी, जबकि डा. एके सिंह ने सब्जियों में लगने वाले विभिन्न रोगों और उनसे बचाव के टिप्स दिए। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक पुनीत नागर, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पीसी दुम्का ने किसानों को बैंकों की ओर से दी जाने वाली सहायता के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर प्रगतिशील काश्तकार विमला राय, देवकी ओली, खिलानंद पंगरिया, आरसी कापड़ी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संचालन में जीएस रजवार, रमेश जोशी, सदाशिव जाटव, जेसी कटियार, रवींद्र सिंह, विनोद कुमार आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें