एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तिले धारू बोला साबासी मेरा मोतिया बल्द

Champawat Updated Mon, 18 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देवीधुरा। बाराहीधाम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। कुमांऊ लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के दल नायक भैरव राय के नेतृत्व में कलाकारों की ओर से देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। कलाकारों की प्रस्तुति तिले धारू बोला साबासी मेरा मोतिया बल्द, घास काटन जानू हो दीदी, तेजू रंगीले की बारात का शानदार मंचन किया गया। गायिका ज्योति राजन ने अपने जादुई स्वरों से दर्शकों की खूब तालियां बंटोरी। वहीं प्रमुख कलाकार सुरेश राजन की ओर से प्रस्तुत लोक गीत भी सराहे गए। गायक खुशाल मेहता ने भी एक से बढकर एक गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं किशोर कांछा ने भी दर्शकों को अपने गीतों से खूब थिरकाया। कार्यक्रम में पीठाचार्य कीर्ति शास्त्री, मेला कमेटी अध्यक्ष लाल सिंह चम्याल, दिनेश चम्याल, कनिष्ठ प्रमुख हयात सिंह बिष्ट, तारा चम्याल, नरेंद्र राणा, दान सिंह राणा, विनोद गड़कोटी, हरीश पांडेय आदि लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराहीधाम में अब पूरी तरह व्यापारिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। मेले में मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली आदि स्थानों से सैकडों व्यापारी आए हैं। दुकानों में खरीददारों की भीड़ लगी हुई है। यहां बर्तन, कपड़ा, खिलौने आदि की बिक्री हो रही है। खेल तमाशे वालों का भी धंधा जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें