लोहाघाट(चंपावत)। पाटन पाटनी गांव में चल रहे मां झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने महोत्सव का उद्घाटन किया। सांस्कृतिक संध्या में पिथौरागढ़ के प्रकाश रावत के नेतृत्व में आए मनोज रावत और अन्य कलाकारों ने ‘तेरे बगैर सांवरिया जिया नहीं जाए’, ‘हमें तो लूट लिया मिलके हुस्न वालों ने’ और ‘ओ साहिबा तेरे मन’ की प्रस्तुति से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
और पढ़ें
सुर संगम कला केंद्र नरसिंह डांडा के जीवन बेडियाल के नेतृत्व में आए कलाकारों ने ‘जै जै हो झूमाधुरी मां’ से मां झूमाधुरी की आराधना की। हास्य कलाकार रोहित ने जहां सभी को लोटपोट किए रखा। वहीं नेपाली गीत ‘रेल पूज्यो मुंबई मां’ की शानदार प्रस्तुति दी। इससे पूर्व आयोजन समिति की ओर से जगदीश पाटनी, मोहन पाटनी, रमेश पाटनी, सुभाष विश्वकर्मा, गोविंद पाटनी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संचालन राकेश उपाध्याय ने किया।