एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मुनस्यारी ने जीती फुटबाल प्रतियोगिता

Champawat Updated Sat, 27 Sep 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़। अंडर-17 बालक वर्ग की जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता मुनस्यारी ने अपने नाम कर ली है। निर्णायक मुकाबले में मुनस्यारी ने पिथौरागढ़ को 3-2 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए खिताबी मुकाबले के पहले हाफ में मुनस्यारी के दिनेश मर्तोलिया ने दो और हरीश सुयाल ने एक गोल कर अपनी टीम को 3-0 की बढ़त दिलाई। पहले हाफ में पिथौरागढ़ की टीम मुनस्यारी की रक्षापंक्ति को नहीं भेद सकी। मध्यांतर के बाद पिथौरागढ़ के वैभव जेष्ठा, सौरभ चुफाल ने लगातार दो गोल कर स्कोर 3-2 पर ला दिया। इसके बाद दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मुनस्यारी ने 3-2 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। निर्णायक यतीश ओझा, किरन महर, नवीन खत्री, पप्पू धामी थे। मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्ड विजेता हरि दत्त कापड़ी ने विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता में विभिन्न ब्लाकों की 10 टीमों ने भाग लिया। जिला खेल अधिकारी वीएस वल्दिया ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। समापन पर कवींद्र मेहता, भुवन चंद्र पंत, कृष्ण सिंह महर, भूपेंद्र चौहान, रचित वल्दिया, जगदीश पांडे, नरेंद्र कसनियाल, प्रकाश थापा, जगत महरा, हरीश जोशी, महेश आर्या, कैलाश लस्पाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें