एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पूर्णागिरि धाम में उमड़ने लगी भक्तों की भीड़

Champawat Updated Sat, 27 Sep 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

टनकपुर (चंपावत)। नवरात्र पर मां पूर्णागिरि धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। देवी के दर्शन के लिए बुधवार से ही भक्तों की टोलियां पूर्णागिरि पहुंचे लगी हैं। नवदुर्गा कीर्तन मंडल और नवयुवक मंगल दल घसियारा मंडी मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाल पूर्णागिरि को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदीय नवरात्रों में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु बड़ी तादाद में मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन को पहुंचते हैं। बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे नवरात्र के प्रथम दिन देवी के दर्शन की लालसा में भक्तजन बुधवार की दोपहर से ही पहुंचने लगे हैं। शहर के घसियारा मंडी के नव दुर्गा कीर्तन मंडल ने हर साल की तरह इस बार भी नवरात्र के एक दिन पूर्व बुधवार को शहर में शानदार झांकी निकाली। लोगों ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष रमेश निषाद, अमरजीत, श्रवण, गोपाल ने बताया की मां भगवती का डोला पूर्णागिरि जाएगा और बृहस्पतिवार को नवरात्र के प्रथम दिन देवी के दर्शन कर वापस लौटेगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें