एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शिक्षिका ने लगाया अभद्रता का आरोप

Champawat Updated Mon, 10 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र की एक शिक्षिका ने बाराकोट के एक व्यक्ति पर पिछले सप्ताह शराब पीकर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी को भेजे पत्र में अध्यापिका ने मनोज सिंह पुत्र कैलाश सिंह पर शराब पीकर उसकी पुत्री के साथ अभद्रता और गालीगलौज करने का आरोप लगाया है। ऐसा करने से रोके जाने पर शिक्षिका से भी अभद्रता करने की बात कही गई है। पुलिस अधीक्षक डीएस कुंवर ने मामले की विवेचना लोहाघाट थाने को सौंपी है। थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी ने महिला दरोगा मीनाक्षी नौटियाल को जांच अधिकारी नियुक्त कर उन्हें शीघ्र रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
उधर प्राथमिक शिक्षक संघ की बाराकोट ब्लाक इकाई के अध्यक्ष डा. योगेश चतुर्वेदी ने शिक्षिका को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने के साथ आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें