एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया एसएसबी का स्थापना दिवस

ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 01 Sep 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी का स्‍थापना दिवस मनाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

चंपावत। एसएसबी की पंचम वाहिनी का 49वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कमांडेंट रंजीत सिंह ने उद्घाटन किया। इस दौरान जवानों ने पहाड़ी गीत बेड़ू पाको बार मासा... गीत की मनोहारी प्रस्तुति दी। नन्हीं बालिका तमन्ना ने प्रेम रतन धन पायो और स्नेहा ने मैं तो आज नाचूं छम-छम-छम गीत सुनाया। भगवान सिंह पार्टी ने पंजाबी भांगड़ा से खूब तालियां बटोरी। जवान गौरव कुमार ने देशभक्ति गीत मां तुझे सलाम, सवन कुमार ने रघुपति राघव राजा राम गीत पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवानों ने असम संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले नृत्य बिहू, पूजा ने ओडीसी नृत्य पेश किए। इस दौरान कई स्टॉल भी लगे थे। एसएसबी की पंचम वाहिनी पिछले साल खेल में भी आगे रही। लता रानी देवी ने कुश्ती में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण जीता। केएच बॉबी ने जिम्नास्टिक में स्वर्ण, संजय ने कांस्य पदक जीता। लकी ड्रॉ भी हुआ।

इसमें पहला पुरस्कार एलसीडी संदीप कुमार को मिला। दूसरा इनाम माइक्रोवेव ओवन रूप लाल और मोबाइल फोन मंटू राय के नाम खुला। इस दाद्यैरान एरिया ऑर्गनाइजर जगदीश कपकोटी, डिप्टी कमांडेंट चरणजीत, सहायक कमांडेंट नितिन शर्मा, प्रभात कुमार, केवल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें