एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ऋषिकेश के चालक को बंधक बनाकर लूटा

Haridwar Updated Fri, 09 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरिद्वार। ऋषिकेश के चालक को तमंचे की नोक पर बंधक बनाकर बदमाशों ने कार लूट ली। चालक के हाथ-पांव बांधकर बदमाश हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर गाजीवाली के पास झाड़ियों में फेंक गए। बृहस्पतिवार सुबह राहगीरों ने चालक को देखा। बाद में चालक की तहरीर पर पुलिस ने कार लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसआई प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि वाईजेड टूर एंड ट्रैवल्स एजेंसी कैलाश गेट मुनिकी रेति ऋषिकेश से दो विदेशी नागरिक कार हरिद्वार तक बुक करके लाए थे। कार चालक प्रह्लाद पुत्र भगत सिंह निवासी माता माई धर्मशाला ने दोनों को रेलवे स्टेशन हरिद्वार छोड़ दिया था। उन्हें छोड़ने के बाद चालक कार लेकर ऋषिकेश जा रहा था। हरिद्वार रेलवे स्टेशन के पास तीन युवक जिनकी उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है, उसके साथ देहरादून जाने के लिए चल पड़े। मोतीचूर के पास चालक को तीनों युवकों ने बंधक बना लिया। तीनों कार को वापस ले आए और हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर गाजीवाला के पास हाथ-पांव बांधकर झाड़ियों में फेंक दिया। सुबह राहगीराें ने चालक को देखा। चालक के सर पर भी प्रहार किया था। देर शाम चालक की ओर से नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सिटी अजय सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें