एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रिजर्वेशन काउंटरों पर तीसरी आंख से निगहबानी

Haridwar Updated Mon, 15 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रुड़की। रेलवे स्टेशन रुड़की के रिजर्वेशन काउंटर जल्द ही सीसीटीवी कैमरे की जद में होंगे। सीसीटीवी कैमरे की मदद से दिल्ली, मुरादाबाद में बैठे रेल अधिकारी रिजर्वेशन काउंटरों का हाल लाइव देख सकेंगे। इससे यात्रियों को टिकट दलालों से बचाया जा सकेगा।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के लगभग सभी स्टेशनों के आरक्षण केंद्रों पर दलालों का बोलबाला है। दलालों की सक्रियता के चलते आम आदमी को आरक्षण आसानी से नहीं मिल पाता है। दलालों पर अंकुश लगाने के लिए रेल अधिकारी स्टेशन परिसर में रिजर्वेशन काउंटर और आईआईटी कैंपस में बने रिजर्वेशन काउंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की तैयारी में हैं। बता दें कि हरिद्वार, मुरादाबाद, देहरादून, बरेली समेत कई स्टेशनोें के रिजर्वेशन काउंटरों पर सीसीटीवी कैमरे पहले ही लगाए जा चुके हैं। अब रुड़की और ऋषिकेश के आरक्षण केंद्राें में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की तैयारी है। अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लग जाएंगे।

कोट
रिजर्वेशन काउंटर और आईआईटी कैंपस के रिजर्वेशन काउंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगने हैं। सीसीटीवी कैमरे बहुत जल्द लगने की उम्मीद है।
एसके गुंज्याल, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें