एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मौसम रहा मेहरबान तो खूब होगा मतदान

Haridwar Updated Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रुड़की। सुबह के समय बूंदाबांदी होने से शुक्रवार को मौसम सुहावना रहा। चिलचिलाती गर्मी न होने के कारण प्रत्याशियों ने दिनभर प्रचार किया। प्रत्याशी अब मतदान के दिन (28 अप्रैल) तक मौसम खुशमिजाज रहने की कामना कर रहे हैं। माना जा रहा है कि मौसम सुहावना रहने से लोग वोट डालने के लिए ज्यादा घर निकलेंगे। मतदान ज्यादा होगा तो नेताजी की भी उम्मीद बनी रहेगी।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से लगातार गर्मी बढ़ रही थी। दोेपहर के समय तो लोग धूप के चलते कम ही बाहर निकल रहे थे। प्रत्याशियों को भी गर्मी के चलते जनसंपर्क करने में पसीना बहाना पड़ा। शुक्रवार सुबह हुई बूंदाबांदी ने लोगों के साथ ही प्रत्याशियों को भी राहत पहुंचाई। हालांकि दिन में धूप निकली, लेकिन ठंडी हवाएं चलते से राहत मिली। अब प्रत्याशी चाहते हैं कि दो-तीन दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहे। जानकारों का मानना है कि गर्मी मतदान प्रतिशत को प्रभावित कर सकती है। अगर मतदान के दिन पारा चढ़ा तो लोग घरों से बाहर निकलने में कतरा सकते हैं। ऐसे में मतदान के प्रतिशत में गिरावट आ सकती है। कम मतदान प्रत्याशियों की जीत के सपने पर पानी फेर सकता है। राष्ट्रीय जल विज्ञान के वैज्ञानिक एआर सैंथिल कुमार के अनुसार, शुक्रवार सुबह लगभग .6 एमएम बारिश हुई। जिससे अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आई है।

कब कितना रहा पारा
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
24 अप्रैल 35.0 डिग्री सेल्सियस 22.6 डिग्री सेल्सियस
25 अप्रैल 35.5 डिग्री सेल्सियस 22.2 डिग्री सेल्सियस
26 अप्रैल 34.9 डिग्री सेल्सियस 22.3 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें