एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हापुड़ के कांवड़िये की जान लेने की कोशिश

ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Sat, 30 Jul 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में हापुड़ के एक कांवड़िए पर उसके ही दो साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया। उसे अधमरा कर आरोपी फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल कांवडिए को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल कांवड़िए के भाई ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना बृहस्पतिवार देर शाम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 हापुड़ से कांवड़ियों का एक दल उत्तरी हरिद्वार की एक धर्मशाला में ठहरे थे। छह कांवड़ियों में से तीन खाना खाने चले गए जबकि तीन कमरे में ही रुक गए। कुछ देर बाद जब तीन कांवड़िए वापस लौटे तो कमरे में रितेश उर्फ छोटू खून से लथपथ अवस्था में पड़ा था और दो साथी गायब थे। रितेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। रितेश की गर्दन, छाती पर गहरे घाव थे। जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
इधर, सूचना मिलने पर हापुड़ के कविनगर गढरोड़ से कांवड़िये का भाई संजय कुमार पहुंच गया। भाई ने सोनू पुत्र देशराज कविनगर गढरोड और ललित पुत्र राजू निवासी अशोक नगर हापुड़ पर कांच की बोतल से वार कर हत्या करने के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों की रितेश से रंजिश थी  आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही पुलिस टीम हापुड रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें