हल्द्वानी। बद्रीपुरा में पकड़े गए तेंदुए की हालत में सुधार है। रानीबाग रेस्क्यू सेंटर में बृहस्पतिवार को उसका नामकरण हुआ और रानी नाम मिला। इस मौके पर जंगलात ने रानी को बकरे की दावत दी। वनाधिकारियों अनुसार रानी अपने असल घर कब जाएगी इसका फैसला विशेषज्ञों का दल करेगा। फिलहाल रानी की की देखभाल और सुरक्षा के लिए एक टीम को लगाया गया है। खाने-पीने से लेकर स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए खास व्यवस्था है। प्रभागीय वनाधिकारी डा. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि पशु चिकित्सक ने निरीक्षण कर स्वास्थ्य ठीक बताया है। रानी को खाने में बकरा दिया गया था। तेंदुए को जंगल में छोड़ने का फैसला पशु चिकित्सकों का एक विशेषज्ञ दल करेगा।