एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हल्द्वानी आकर फंसे कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी

Nainital Updated Fri, 20 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हल्द्वानी। संगठन को मजबूत करने का नारा लेकर हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर बुरी तरह फंस गए। पहले तो स्वराज आश्रम में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने उन पर जमकर भड़ास निकाली। वक्ताओं की खरीखोटी सुनाई और दर्शक दीर्घा में बैठे कार्यकर्ताओं ने भी जमकर तालियां पीटीं। इसके बाद एनएसयूआई के छात्रों ने उन्हें घेर लिया। एनएसयूआई वाले एसएसपी को हटाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर हल्द्वानी प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ ही तमाम कार्यकर्ताओं की बैठक लेने स्वराज आश्रम पहुंचे थे। आश्रम में कार्यकर्ताओं की भीड़ देख श्री कपूर गदगद हो गए लेकिन जैसे ही मंच सजा माहौल बदल गया। स्वागत के बाद मंच से बोलने वाले तमाम कार्यकर्ताओं ने शब्दों के ऐसे वाण चलाए कि खुद श्री कपूर को शांत रहने की अपील करनी पड़ी। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश मेहता ने कहा कि कैडर तैयार न होने के कारण संगठन लगातार कमजोर हो रहा है। 40-40 साल से पार्टी के पीछे लगे कार्यकर्ता निराश हो चुके हैं। इसके बावजूद कोई सुध लेने वाला नहीं।
प्रदेश महामंत्री प्रयाग भट्ट ने कहा कि संगठन के मुखिया को संगठन से कोई मतलब नहीं रह गया है। हालांकि बात खत्म करने से पहले उन्होंने कहा कि वह यशपाल आर्य की बुराई नहीं कर रहे हैं उनके पास भी बहुत विभाग हैं इसलिए समय नहीं मिलता। जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पूर्व में भी प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत यहां प्रभारी बनकर आए थे और कार्यकर्ताओं ने उनके सामने तमाम समस्याएं रखी थीं लेकिन एक भी समाधान नहीं हो पाया। बैठक में जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, जिला महामंत्री राजेंद्र सुयाल, ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, राहुल छिम्वाल, हेमंत बगड्वाल, हरेंद्र बोरा, शेर सिंह नौलिया, केदार पलडिया, राजेंद्र खनवाल, हर्षवर्द्धन पांडे, मोहन सनवाल, तारा सिंह नेगी, विरेंद्र सिंह बर्गली, पुष्कर दुर्गापाल, मो.यूसुफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


संगठन को मजबूत करेंगे : कपूर
पत्रकार वार्ता में संजय कपूर ने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने फूड सिक्योरिटी एक्ट और भूमि अधिग्रहण कानून पास कराने के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें